भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 41वाँ स्थापना दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पार्टी का 41वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं शुभकामनाएं प्रेषित की। 

विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि मैं उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूँ जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर लाइव सुना।


चोमूँ विधानसभा के चारों मंडलों बांसा, कालाडेरा, गोविंदगढ़ और चौमूं नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। नगर मंडल चोमूँ द्वारा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जाकर वार्ड 13 के कार्यकर्ता सुवालाल सैनी के घर पर पार्टी का झंडा लगाया गया।

इस मौके पर जयपुर जिला देहात (उत्तर) उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानन्द कुमावत, राजेश चोपड़ा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष एनआर गोरा, रामस्वरूप नासना, आलोक जांगिड़, अजीत कुमावत, बाबूलाल कुमावत, सुवालाल सैनी, राजू गरेड, सुरेश गरेड, राजेंद्र प्रजापत, कुंदन सिंह, शैलेंद्र विजय, धर्मा जाट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments