सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पर चर्चा

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जालसू (संस्कार न्यूज़) सर्व ब्राह्मण महासभा जालसू तहसील कार्यकारिणी की बैठक श्री सीताराम जी मंदिर परिसर जालसू में सांवरमल शर्मा एवं सिंबू दयाल  शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई | बैठक में महासभा द्वारा 4 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पर चर्चा - परिचर्चा हुई |

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  पुरुषोत्तम शर्मा शर्मा ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा की एवं पदाधिकारियों से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की | जालसू तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा एवं संयोजक बनवारी लाल शर्मा ने समारोह के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी  दी | 

समन्वयक राकेश मेहता एवं प्रवक्ता नितेश शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जालसू पंचायत समिति परिक्षेत्र के विप्र समाज के जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया जाएगा |

इस अवसर पर गिरिराज शर्मा, दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा ओमप्रकाश शर्मा, रोहित शर्मा  राहुल शर्मा, विष्णु शर्मा ,अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में महासभा पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments