प्रियंका चोपड़ा के रंग में रंगे निक निक जोनस,जमकर खेली होली

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

दिल्ली (संस्कार न्यूज़) ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) सोशल मीडिया पर फैंस को अपने लाइफ इवेंट से जुड़ी हर अपडेट देते हैं | अब उन्होंने होली के त्योहार पर फोटोज शेयर की हैं | पूरा जोनस परिवार होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है | फोटो में प्रियंका पति निक जोनस और सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं| इन्हें देखकर यही लग रहा है कि जोनस फैमिली ने जमकर होली खेली है |


 
प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी रंग-बिरंगी तस्वीरें भी शेयर की हैं | इन तस्वीरों में सभी व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं | प्रियंका ने हाथ में गन वाली पिचकारी पकड़ रखी है और काफी मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं | होली की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'रंगों का त्योहार होली मेरा फेवरिट है | उम्मीद करती हूं कि हम सभी अपनी फैमिली के साथ इस त्योहार को मनाएंगे, मगर घर पर ही |' 

पति निक ने भी दी शुभकामनाएं

प्रियंका ने इस पोस्ट में कोविड को देखते हुए फैंस को सलाह भी दी है कि घर पर ही होली मनाएं | वहीं प्रियंका के पति निक (Nick Jonas)  ने भी फोटोज शेयर की हैं | उन्होंने अपने होली पोस्ट में लिखा, 'मेरे परिवार की ओर से आप सभी के परिवार को होली की शुभकामनाएं | ' आपको बता दें कि , इन दिनों प्रियंका लंदन में हैं और वहीं उन्होंने अपने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की है |

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस लोगों को काफी पसंद हैं | बीते दिनों ही दोनों ने साथ में ऑस्कर के नॉमिनेशन अनाउंस किए थे | वहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) और ओपरा विनफ्रे के साथ अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं | वहीं वे आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments