महिला सशक्तिकरण के बिना देश सशक्त नहीं हो सकता - सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सुमन शर्मा की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान ,शिक्षक सम्मान, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान एवं पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी , विशिष्ट अतिथि डॉक्टर ज्योति यादव, सुरेश विजयवर्गीय, राजकुमार शर्मा, ओम प्रकाश यादव, कैलाश खुटेटा, कन्हैया लाल गोयल रहे |

सैनी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार कहते हैं कि संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह प्रशासन होना चाहिए |मैं कहता हूं की हम सब मिलकर सरकार के साथ काम करें। महिला सशक्तिकरण के बिना देश सशक्त नहीं हो सकता | समाज में महिला को घूंघट में कैद करने का अधिकार नहीं है, नारी को घूंघट में कैद नहीं कर सकते। नारी को जब दुर्गा कहते हैं तो उसकी भी देश के निर्माण में भागीदारी होनी चाहिए | अब ज़माना बदल चुका है, हिम्मत और हौसले के साथ महिलाओं को आगे बढ़ना होगा और सरकार आपको हमेशा अपने साथ खड़ी मिलेगी। 

भामाशाह निर्मल पारीक ने वाटर कूलर ,तारा प्रकाश सैनी ने 10 कुर्सियां, सुगन चंद अग्रवाल ने टेंट व्यवस्था ,अशोका स्टेशनर्स ने अल्पाहार व्यवस्था, अग्रवाल सेवा संघ पदाधिकारी मनीष गोयल, राजेश अग्रवाल द्वारा शिक्षक सम्मान हेतु डायरी, पेन दिए|

ग्रामीण बैंक शाखा से प्रतिनिधि अरविंद शेखावत ने कुर्सियां देने हेतु कहा | वही राधा स्मृति संस्थान ने  38 वां लाडली सम्मान समारोह आयोजित कर 28 प्रतिभावान छात्राओं को संयोजक कृष्ण मुरारी पारीक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया |

इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी कजोड़ मल सैनी ,हीरालाल ,सविता, प्रभा, कल्पना, महेंद्र, अर्चना आदि समस्त स्टाफ व बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे | अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments