कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही चौमूं नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना : यादव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

पार्षदों का सम्मान व कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह आयोजित हुआ

पंचायत राज चुनाव की तैयारियों का बजाया बिगुल 

हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता रहे मौजूद 

कार्यकर्ताओं का माला व साफा पहनाकर किया सम्मान 

सरकार की योजनाओं को हर मतदाता तक पहुँचाने का लिया संकल्प 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) शहर के सामोद रोड पर स्थित गार्डन में पार्षदों का सम्मान व कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मोटर गैराज मंत्री व जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव रहे।


मंत्री यादव व पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने पार्षदों, नवनिर्वाचित डेयरी समिति के सदस्य, सरपंचों, वरिष्ठ कांग्रेसजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया | साथ में हनुमान जी की फोटो भेंट की। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री यादव ने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी नीतियों ,योजनाओं व पूर्व विधायक सैनी के द्वारा पिछले 2 वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों एवं भाजपा की  कुनीतियों के कारण, कार्यकर्ताओं की मेहनत से चौमूं नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना है। 

पूर्व विधायक ने बताया कि जल्द ही पंचायत राज चुनाव की घोषणा होने वाली है, जिसके लिए हम अभी से ही तैयारी कर रहे हैं ,जिसके लिए हमें नगरपालिका की तर्ज पर ही हर घर-घर में मतदाताओं को राजस्थान सरकार की योजनाओं को हर मतदाता तक पहुंचाएंगे। जिससे आने वाले समय में हमारा कांग्रेस का प्रधान बने। मैं सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि चौमूं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आगे रहूंगा। 

इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने बताया कि चौमूं नगरपालिका में पानी की भयंकर समस्या को देखते हुए बीसलपुर परियोजना से जुड़वाने के लिए मंत्री महोदय से अनुरोध किया था और मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने बजट में चोमू को ईसरदा बांध से पानी देने के लिए डीपीआर के आदेश दे दिए गए हैं। पानी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका में 36 ट्यूबवेल पास करवाए गए हैं, जिनकी टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। 

सभी जरूरतमंद परिवारों को नाम खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़वा जाएगा । गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आयुष्मान योजना के द्वारा 500000 की चिकित्सा सुविधा दी जाएगी | इस योजना को मुख्यमंत्री महोदय ने सभी नगरपालिकाओं में से सिर्फ चौमूं नगरपालिका को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है|  जिसमें पहले से 25000 व्यक्तियों के नाम जुड़े थे अब इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21000 गरीब लोगों के नाम जोड़े गए है। 

प्रदेश महासचिव महिला सीमा यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष मदनलाल टोडावता,नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा ,कौशल तंवर, श्रवण अग्रवाल, सायर मल माली, महेश यादव सहित सरपंच गण, पार्षद, पदाधिकारी, डेयरी समिति सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, महिला कांग्रेस व हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी ने किया। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments