Rahul gandhi का Modi पर हमला, नए कृषि कानून लागू हुए तो 2 लोगों के हाथ में होगा 40% धंधा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

श्रीगंगानगर (संस्कार न्यूज़) राजस्थान में जो इलाका अपने किसान आंदोलन (Farmer Protest) के इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष और सरस्वती नदी का प्रवाह क्षेत्र रहा हो उस क्षेत्र से आज राहुल गांधी केंद्र के तीन कृषि कानून के खिलाफ विरोध का बिगुल बजा दिया | राहुल गांधी  ने  हनुमानगढ़ की पीलीबंगा और श्रीगंगानगर के पदमपुर में किसानों की दो सभाओं को संबोधित किया | राहुल गांधी आज 11:30 बजे विशेष विमान से सूरतगढ़ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश प्रभारी अजय माकन पीसीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट ने राहुल गांधी का स्वागत किया | 

सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पहुंचकर राहुल गांधी ने आज केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया | राहुल गांधी ने केंद्र के तीनों कृषि कानूनों की कमियां खामियां समझाते हुए कहा यह तीनों कृषि कानून किसान मजदूर और व्यापारी को बर्बाद करने के लिए है | देश को चार लोग चला रहे हैं यानी हम दो हमारे दो का नारा मोदी सरकार पर फिट बैठता है | राहुल गांधी ने विस्तार से तीनों कानूनों के विरोध की वजह बताते हुए कहा कि देश में 40 फ़ीसदी व्यापार कृषि से होता है और इन कानूनों के जरिए देश की 40 फ़ीसदी आबादी को बर्बाद करने की साजिश है |

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इससे पहले नोटबंदी के जरिए देश के आम आदमी की कमर तोड़ चुके हैं और एक बार फिर से देश के उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इन कृषि कानूनों के जरिए रास्ता साफ कर रहे हैं | राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस सरकार किसान के साथ खड़ी है और जब तक किसी कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक पुरजोर विरोध जारी रहेगा | राहुल गांधी ने चाइना की घुसपैठ पर सवाल करते हुए कहा संसद में रक्षा मंत्री ने कहा कि समझौता हो गया, लेकिन असल समझौते में चाइना बॉर्डर पर भारत सरकार ने फिंगर 3 और 4 के बीच की जमीन चीन को तोहफे में दे दी है | करीब 40 मिनट के भाषण में आज राहुल गांधी का ज्यादातर हमला केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रहा | आज की सभा में राहुल गांधी फुल फॉर्म में नजर आए 1 तरीके से उन्होंने कल सदन में जहां अपना संबोधन खत्म किया था , वहीं, से आज उन्होंने इसे विस्तार दिया |

सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी में दमखम है और राहुल गांधी ही वह नेता है जो मोदी सरकार की नीतियों को बेनकाब कर देश की जनता के सामने सच रख सकते हैं |  अशोक गहलोत ने कहा प्रदेश की जनता ने उन्हें तीन बार सीएम बनाया है | उन्होंने जनता से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा कर रहे हैं | हनुमानगढ़, गंगानगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांग पर यहां की सिंचाई पानी की समस्याओं को समाप्त किया है | सीएम ने कोरोना काल में सरकार के किए गए कामकाज के बारे में भी जानकारी दी | 

प्रदेश प्रभारी अजय माकन , पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है | जहां राहुल गांधी का पसीना गिरेगा वहां कांग्रेस का कार्यकर्ता और किसान अपना खून बहाने के लिए तैयार है | 

पीलीबंगा के बाद श्रीगंगानगर के पदमपुरा में हुई किसान सभा में भी बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी नजर आई दोनों सभाओं में बदलाव ही रहा कि जहां पीलीबंगा में सचिन पायलट को बोलने का अवसर नहीं मिल पाया वहीं पदमपुरा में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ सचिन पायलट का भी संबोधन हुआ | पीलीबंगा में सभा के दौरान मंच पर कुर्सियों की बजाए खाट की व्यवस्था की गई थी | कार्यक्रम के दौरान जब अजय माकन संबोधन दे रहे थे | उसी दौरान सचिन पायलट, विधायक अमित चाचाण और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश इस खाट पर बैठे थे वह टूट गई | आनन-फानन में खाट को बदला गया | इस वाकये में किसी को कोई चोट नहीं आई है | इसी तरह से पदमपुरा में मंच पर बैठने के लिए मूढ़ों की व्यवस्था की गई थी |

आपने पढ़ा क्या - समाज को बांट रहे विधायक रामलाल शर्मा : भगवान सहाय सैनी 

पीलीबंगा की सभा में जहां राहुल गांधी को किसान का प्रतीक हल भेंट किया गया | वहीं, पदमपुरा की सभा में उन्हें सिख पगड़ी पहनाई गई | पदमपुरा की सभा के बाद राहुल गांधी श्रीगंगानगर के निजी होटल में पहुंचे | रात्रि विश्राम उनका यही रहेगा | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बाकी पार्टी नेता पदाधिकारी भी रात को यही विश्राम करेंगे | कल राहुल गांधी सुबह 11 बजे किशनगढ़ पहुंचेंगे, जहां किशनगढ़ रुपनगढ़ और मकराना में उनकी किसान सभाएं आयोजित होंगी |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments