नारी शक्ति सम्मान 2021 में शामिल होगी हर राज्य से महिलाएं

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार न्यूज़) नारी शक्ति सम्मान 2021 में हर राज्य से महिलाएं शामिल होगी | एमएसएमई बोर्ड ऑफ इंडिया के हाथ मिलाने से होगा भव्य आयोजन | चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट ने लांचिग पार्टनर के रूप में किया आगाज |

स्वर्ण भारत परिवार – महिला शशक्तिकरण कल्याण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया ”नारी शक्ति सम्मान” के सहयोग हेतु कई संस्थाएं एक साथ आईं हैं | जम्मू कश्मीर से सपोर्ट एनजीओ , लखनऊ से दिशा फॉउंडेशन, मुम्बई से असोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल एडुकेटर, दिल्ली से आशा प्रतिष्ठा एनजीओ ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की साथ ही लॉन्चिंग पार्टनर के रूप में चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर का आगाज किया जाएगा ।

कार्यक्रम में आवेदन 20 फरवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर आयोजित है, लेकिन कार्यक्रम 10 मार्च को नई दिल्ली में सम्पन्न किये जाएगें।

आपने पढ़ा क्या - समाज को बांट रहे विधायक रामलाल शर्मा : भगवान सहाय सैनी

” मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया” स्वर्ण भारत परिवार की एक पहल है जो हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 101 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो, ट्रॉफी,मेंडल सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे ! साथ ही विषम परिस्थियों में भी महिला कल्याण के लिए कर रही ग्यारह अतिविशिष्ट सामाजिक संस्थाओं व महिलाओं को अंतराष्ट्रीय बोर्ड कॉउन्सिल की तरफ से इक्यावन हज़ार की सहयोग राशि भी दि जाएगी । पुरस्कार हेतु चयनित आवेदकों की घोषणा 25 फरवरी तक की जायेगी।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments