पौधारोपण की अनुमति हेतु नगर पालिका अध्यक्ष सैनी को ज्ञापन दिया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) निस्वार्थ पक्षी परिंदा फ्री सेवा एवं उपचार चोमू द्वारा चोमू शहर में गूलर पौधा रोपण पर लालन-पालन से पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान में 300  गूलर पौधारोपण शहर में करने  की अनुमति हेतु नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी को ज्ञापन दिया |


ज्ञापन द्वारा अवगत करवाया गया निस्वार्थ पक्षी परिंदा फ्री सेवा एवं उपचार चोमू शहर को वृक्षों से हरा भरा कर पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ बेजुबान पंछियों के लिए भविष्य में खानपान व आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की घटती संख्या को रोकने हेतु प्रयासरत है | शहर के मुख्य सभी मार्गों ,सरकारी कार्यालयों, शमशान भूमि, पार्को व अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर गूलर वृक्षारोपण करने योग्य स्थानों पर 300 से अधिक गुल्लर  पौधा ट्री गार्ड आमजन के सहयोग से लगाकर लालन-पालन कर वृक्षों को समृद्ध करने की गुहार की गई |

संस्था संयोजक घनश्याम कुमावत द्वारा जन सहयोग के अथक प्रयासों से अब तक शहर में 40 से अधिक गूलर वृक्षारोपण कर लालन-पालन कार्य सुचारु रुप से चालू है  | संस्था वृक्षारोपण की स्वीकृति प्रदान करने चोमू शहर को हरियाला बनाने के लिए प्रयासरत  रहेगी |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments