राजस्थान किसान संघर्ष यात्रा का भव्य स्वागत

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित राजस्थान किसान संघर्ष यात्रा हाड़ोता कट पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया |ग्राम हाड़ोता बस स्टैंड पर पहुंचने पर सेवादल के जिला अध्यक्ष लल्लूराम सैनी, हाड़ोता के पूर्व सरपंच राजेश वर्मा, प्रकाश डागर, वंदना यादव के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया गया |

हाड़ोता कट  से मोटरसाइकिल रैली, ट्रैक्टर रैली ,वाहन रैली का जगह- जगह पर स्वागत सत्कार एवं पुष्प वर्षा की गई | इसके बाद नगर पालिका प्रांगण में मीटिंग का आयोजन हुआ |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव लालजी मिश्रा व सचिव प्रकाश भारतीय रहे |कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक हेम सिंह शेखावत ने कहा कि भारत सोने की चिड़िया थी अंग्रेजों उसे  लूट कर ले गए | उसी प्रकार इस कृषि कानून में किसानों का शोषण कर बड़े उद्योगपतियों का फायदा पहुंचाने का काम भारत की भाजपा सरकार कर रही है |

कार्यक्रम की अध्यक्षता चोमू नगरपालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने की | कार्यक्रम के आयोजक जयपुर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला मुख्य संगठक लल्लूराम सैनी ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता किसानों के लिए अन्नदाताओं के साथ खड़ा है | कार्यक्रम को संबोधित कृष्णकांत जोशी, सांवरमल चौधरी, सुरेश विजयवर्गीय, राजकुमार शर्मा, एडवोकेट धीरेंद्र सैनी, प्रह्लाद सैनी, रामचंद्र यादव ,बनवारीलाल,  कमल सिंह यादव, मास्टर श्याम शर्मा, हरफूल कुमावत, सांवरमल सैनी ,छीतर मल बबेरवाल, विनोद, छीतरमल जलथुरिया, अशोक रछोया,  रमेश सैनी आदि ने  संबोधित किया |

इस मौके पर हरीश मीणा ,रामजीलाल जाजोरिया, सूफी निजामुद्दीन, गौरी शंकर सैनी, कल्याण सहाय तवर, जितेंद्र सैनी, मोहन सैनी, श्याम लाल सेन ,दयाराम गुर्जर, मिलापचंद नारोलिया, डॉ मोहन, जगदीश बागड़ा नेता, राकेश सैनी, श्रवण सैनी, कानाराम तुनवाल, झाबर, देवेंद्र आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments