कल होगा चेयरमैन विष्णु सैनी का ऐतिहासिक राजतिलक

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) जयपुर जिले की चोमू नगरपालिका मैं चौमूं शहर वासियों ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताते हुए पूर्ण बहुमत प्रदान किया | 20 दिसंबर को चेयरमैन के चुनाव में 31 वोटों से विष्णु कुमार सैनी निर्वाचित हुए थे | मलमास के कारण पदभार ग्रहण नहीं किया था | अब इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म हो गई हैं |

कल 15 जनवरी को नवनिर्वाचित चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी का राजतिलक दोपहर 12:15 बजे नगर पालिका परिसर में संपन्न होगा | विष्णु कुमार सैनी चोमू विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के सुपुत्र हैं और करीब 25 सालों से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सेवा दे रहे हैं |

सूत्रों के अनुसार पद ग्रहण समारोह में राजस्थान सरकार के मंत्री, विधायक, धर्मगुरु और दिग्गज नेताओं के आने की पूरी संभावना है |

गौरतलब है कि पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी नगर पालिका चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया और जनता के बीच स्वास्थ्य खराब होने के कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं | शायद कल सभी से मुखातिब हों |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments