चुनावी पर्यवेक्षक दादरी ने नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस के दावेदारों की ली बैठक

  जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) शहर के सामोद रोड पर मोहन वाटिका गार्डन में नगर पालिका चुनाव लेकर चुनावी पर्यवेक्षक सुरेंद्र दादरी व पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। 



बैठक में टिकट के दावेदारों ने चुनाव पर्यवेक्षक के सामने अपनी दावेदारी जताई | साथ में टिकट के दावेदारों ने अपने आवेदन पत्र जमा कराए। चुनावी पर्यवेक्षक दादरी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष व जिताऊ उम्मीदवार को ही कांग्रेस पार्टी से टिकट दिया जाएगा। किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।



इस मौके पर पूर्व विधायक सैनी ने कहा कि 45 वार्डों से हर वार्ड से करीब-करीब तीन-चार दावेदारी प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक दावेदार को ही टिकट दे सकती है। पूर्व विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की जिसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता टिकट मिले तो अन्य टिकट मांगने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता उस कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाकर भेजें। अगर नगरपालिका चौमूं में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनता है तो राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। जिससे चौमूं नगरपालिका का विकास दुगना होगा। बोर्ड बनने के साथ मेरे लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्षद के समान होंगे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी की असली जान उसके कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।



इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, चुनावी संचालन समित व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments