सक्रिय कार्यकर्ताओ को ही दी जाएगी टिकट -रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक


विधायक रामलाल शर्मा ने नगर पालिका चुनाव में जुटने के कार्यकर्ताओं के दिए निर्देश


चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर रविवार को रावण गेट स्थित विधायक कार्यालय पर नगर मंडल चौमूं के भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन हुआ। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एंव विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य अतिथ्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।



बैठक में विधायक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश दिए है। विधायक ने कार्यकर्ताओं को सभी वार्डों में सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही टिकट दी जाएगी। उन्होंने कहा इस बार भी नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड था और शहर में तमाम विकास के काम किए गए। शहर के 35 वार्डो में 26 करोड़ रुपयो की लागत से सीसी सड़को का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में 75 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी बेहतरीन काम किए हैं। शहर में साफ सफाई के लिए भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। शहर के विकास के लिए हमें एकजुट होकर नगर पालिका का चुनाव लड़ना है और भाजपा का बोर्ड बनाना है। बैठक को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए कहा।


बैठक को निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट ने भी संबोधित किया। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में महामंत्री संदीप शर्मा, रामस्वरूप नासना, बलदेव सिंह टाक, मोहन यादव, उपाध्यक्ष महेश सेरावत, गजेंद्र यादव, हनुमान सहाय बागड़ा, राजेश चौपड़ा, मोहिनी देवी सैनी, सी एम खटीक, मंत्री अनिता कुमावत, आशा देवी शर्मा, पंकज बागड़ा, आलोक जांगिड़,  निवर्तमान पार्षद मनोज कुमावत, कुन्दन सिंह शेखावत, राहुल शर्मा, मुकेश सैनी, अनिल मीना, कोषाध्यक्ष यज्ञदत्त सर्राफ, संघटन मंत्री चेतन कुमार सैनी, मदन गोरा, दौलत सिंह जाट सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





 



Post a Comment

0 Comments