विधायक रामलाल शर्मा ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 में स्थित गंवारियो की मोरी में विधायक कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपयो की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने की। विशिष्ट अतिथि नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी व स्थानीय वार्ड के निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र गवारिया थे। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास पट्टिका अनावरण कर किया। इस दौरान वार्ड के लोगों ने विधायक रामलाल शर्मा का स्वागत कर आभार जताया।



विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि जब सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा, तो वार्ड के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। विधायक रामलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस की सरकार द्वारा बंद करने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शुरू की गई भामाशाह योजना को इस सरकार ने बंद कर दिया। स्टेट टोल भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने बंद किया था, जो इस सरकार ने वापस शुरू कर आम आदमी पर भार डालने का काम किया है।


निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड का विकास किया गया है और आगे भी यह जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने भी संबोधित किया।


इस मौके पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालू राम जाट, बिरदी चंद कुमावत, निवर्तमान पार्षद मनोज कुमावत, गजेंद्र यादव, राहुल शर्मा, कुंदन सिंह शेखावत, अनिल मीणा, मुकेश सैनी, महामंत्री संदीप शर्मा, रामस्वरूप नासना, बलदेव सिंह, मोहन यादव, उपाध्यक्ष राजेश चौपड़ा, महेश सेरावत, भगवान सहाय गवारिया, बृजेंद्र तिवारी, पूसाराम गवारिया, छाजूराम गवारिया, बंसीधर गवारिया, राजेश गवारिया, लक्ष्मण गवारिया, ओमप्रकाश गवारिया, धन्नालाल गवारिया, पूरण मल गवारिया, मालीराम गवारिया, मुकेश गवारिया, अशोक बंजारा, पवन बंजारा, कानाराम गवारिया, बजरंग बंजारा, रामेश्वर बंजारा सहित अन्य लोग मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





 



Post a Comment

0 Comments