महर्षि वाल्मीकि के आदर्श सदैव प्रेरित करते रहेंगे- रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में रावण गेट स्थित विधायक कार्यालय पर भाजपाइयों ने वाल्मीकि जयंती मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।



इस अवसर पर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं। जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि मूलतः निषाद थे, उनके द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है, जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है।


विधायक शर्मा ने कहा कि सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। महार्षि वाल्मीकि के विचारों से करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। वह लाखों, करोड़ों गरीब और दलितों के लिए बहुत बड़ी उम्मीद हैं। उनके भीतर आशा और विश्वास का संचार करते हैं। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने भी संबोधित किया।


पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, महामंत्री बलदेव सिंह टाक, मोहन यादव, उपाध्यक्ष महेश सेरावत, निवर्तमान पार्षद कुंदन सिंह शेखावत, मुक्तिलाल शर्मा, धर्मेंद्र गवारिया, सी एम खटीक, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामावतार कुलदीप, अजीत बारावाल, अभिषेक सोरेला, गुलाबचंद लाम्बा, रामस्वरूप दंबीवाल, रामरतन मुनीम, दुलाराम यादव, दौलत सिंह, मुकेश जांगिड़, चेतन कुमार सैनी, मदन गोरा, किशोर गंगवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512.




Post a Comment

0 Comments