कोरोना के खिलाफ जयपुर नगर निगम से जागरूकता रथ रवाना, करेंगे सबको जागरूक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


जयपुर (संस्कार न्यूज़ )  कोरोना के खिलाफ जन जागरण के लिए आज नगर निगम से जागरूकता रथ रवाना किए गए | इनके साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए जागरूक किया जाएगा | जयपुर नगर निगम मुख्यालय से आज डीएलबी डायरेक्ट दीपक नंदी ने जागरूकता रथों को रवाना किया | इस मौके पर जयपुर ग्रेटर निगम आयुक्त दिनेश कुमार यादव तथा हैरिटेज आयुक्त लोकबंधु भी मौजूद थे |




प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए सभी नगर निकायों की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं | प्रदेश में करीब डेढ़ सौ जगह इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं |  डीएलबी डायरेक्टर दीपक नंदी का कहना है कि लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करना ही इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है | 


जयपुर नगर निगम से रवाना हुए जागरूकता रथ शहर के सभी निगम जोनों में लोगों के बीच जाएंगे | गानों के साथ नुक्कड़ नाटिका के जरिए लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश देंगे |  नगर निगम ग्रेटर आयुक्त दिनेश यादव का कहना है कि ये रथ शहर की कच्ची बस्तियों के साथ ही मजदूर वर्ग तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगे | 


इस दौरान हेरिटेज निगम के आयुक्त लोकबंधु ने कहा कि जागरूकता अभियान से लोगों को समझाया जाएगा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही बचाव है | राज्य सरकार की मंशा भी यही है कि लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जाए | ये रथ लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क भी वितरित करेंगे | शहर में दस दिनों में करीब 132 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे |  


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512.




Post a Comment

0 Comments