विधायक रामलाल शर्मा ने कनिष्ठ सहायक ग्रेड पे 3600 करने की उठाई मांग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 


चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) चोमू विधायक रामलाल शर्मा ने कनिष्ठ सहायक पद के लिए ग्रेड पे 2400 से 3600 करने की मांग की है | विधायक रामलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश में प्रशासन की प्रमुख आधार की कड़ी के रूप में करने वाले कनिष्ठ सहायकों को अल्प वेतन पर कार्य करना पड़ रहा है |



मंत्रालयिक कर्मचारी पिछले काफी वर्षों से इसको बढ़ाने की मांग कर रहे हैं | विधानसभा चुनाव 2018 से पूर्व भी आंदोलन किया था | वर्तमान में मीडिया के माध्यम से लगातार ग्रेड पे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं |


कनिष्ठ सहायकों की  ग्रेड पे को नहीं बढ़ाना उन पर कुठाराघात है | ग्रेड पे बढ़ाकर 1 लाख से भी अधिक परिवारों और उनसे जुड़े प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष लोगों को राहत प्रदान होगी |



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





Post a Comment

0 Comments