रन फॉर फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन 

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 


उदयपुर @ (संस्कार न्यूज़ ) आज झीलो की नगरी उदयपुर में प्रातः 8 बजे युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के बैनर तले खेल दिवस के पावन अवसर पर  हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए रन फोर फिट इंडिया यूथ क्लब का आयोजन किया गया |



हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के सहायक राज्य संगठन आयुक्त, उदयपुर संभाग प्रदीप मेघवाल ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स उदयपुर संभाग एवं  नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आज हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म अवसर पर फिट इंडिया के तहत प्रातः कालीन योगा, व्यायाम एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया |




रैली को हरी झंडी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा एवं सहायक राज्य आयुक्त हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स शिव गौड़ के द्वारा के द्वारा दी गई | साइकिल रेली फतेहसागर काला किवाड़ से प्रारंभ होकर महाकालेश्वर मंदिर होते हुए संजय पार्क, राजीव गांधी पार्क, रानी रोड, नीमच माता मंदिर, देवाली से फतेह सागर की पाल होते हुए पुनः प्रारंभ स्थान पर पहुंची |


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव गौड़ द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं बताया कि आज हमें प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम यथा संभव साइकिलिंग करनी चाहिए, जिससे हम स्वस्थ रह सकें | साइकिल का चलन खो सा गया है | पहले मैं स्वयं भी स्कूल में पढ़ाने जाता था,तब लगभग 30 किलोमीटर साइकिल प्रतिदिन चलाता था |


नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित ने मेजर ध्यान चंद के जीवन परिचय को अपने शब्दों में बयां कर युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया तथा अधिक से अधिक संगठन से जुड़कर युवाओं को फिट रखने के अपने विचार व्यक्त किए |


फिट इंडिया यूथ क्लब साइकिल रैली में हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के रोवर रेंजर स्काउट गाइड, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उदयपुर साइकिल क्लब के जितेंद्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम, एवं लेकसिटी साइकिल क्लब के युवाओं ने भी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |


इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर विनीत दवे, सहायक जिला सचिव मुकेश जैन, सौरभ सिंह नेहरू युवा केंद्र, सुबेर सिंह नेहरू युवा केंद्र, रेंजर लीडर सीमा  नागदा, स्काउटर लव शर्मा रोवर कुंज सोनी विशाल सोनी शब्बीर अली, भावेश मेघवाल, कपिल मेघवाल, मोहित सेन एवं लिटिल कब हर्षित मेघवाल आदि कई संस्थाओं ने भाग लिया |


उदयपुर जिले के जाने-माने सूक्ष्म कलाकार चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा तैयार मेजर ध्यानचंद  के जीवन परिचय पर पुस्तिका एवं चॉक से सुंदर हॉकी ट्राफी तैयार की गई है, जिसमें तिरंगें तीनों रंगों का प्रयोग किया गया का विमोचन एवं अवलोकन मुख्य अतिथि  द्वारा किया गया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





Post a Comment

0 Comments