विश्व पर्यावरण दिवस पर महेन्द्र सिंह को मिला राष्ट्रीय 'पर्यावरण प्रहरी सम्मान'

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



गुहाला @ (संस्कार न्यूज़ ) सीकर, नीमकाथाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूराटीबा के शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया को भाभा विज्ञान क्लब (विपनेट विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भारत सरकार), तुलसी-नीबू-आंवला संवर्धन संस्थान कानपुर, स्वदेश संस्थान, शांति फॉउंडेशन, ग्लोबल रेडियंट इकोनामिक एण्ड इनवायर्नमेंटल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण-पत्र भेंटकर पर्यावरण प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया है।



इससे पूर्व शिक्षक कटारिया को स्थानीय प्रशासन उपजिला कलेक्टर महोदय द्वारा भी औषधीय वन संपदा-वन्यजीव संरक्षण के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वृक्षारोपण कार्य महान कार्य है, एक वृक्ष सौ पुत्र समान होता है इसलिए हर शुभ अवसर पर उसे यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए, जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आये। 


ये वृक्ष प्रेमी भी है जो वृक्षारोपण में विशेष रूचि रखते हैं। इन्होंने मीठी नीम, तुलसी, ऐलोवेरा, नीम गिलोय, सहित कनेर, पत्थरचट्टा, अप्राजीता जैसे औषधीय पौधें अपनी गृहवाटिका में लगा रखे है।


शिक्षक महेंद्र सिंह की कविता 'ऐसा उपकार करें' की पाठकों ने बहुत सराहना की जिसे इन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इस तरह ये लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहते हैं।




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.







Post a Comment

0 Comments