पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने मुख्यमंत्री को सौंपे चेक

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूर्व विधायक सैनी ने सौंपे सहायता राशि के चैक 



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चौमूं के भामाशाहों का जताया आभार


चौमूं से अब तक मुख्यमंत्री सहायता कोष में 37 लाख 86 हजार 738 रूपयों का हुआ सहयोग 


महारकला निवासी नन्ही बालिका यशिका सैनी ने अपना गुल्लक तोड़कर किया मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग


जयपुर  @ (संस्कार न्यूज़ ) पूरे विश्व में फैली कोरोना संकट महामारी के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपील कर सभी भामाशाहों को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए प्रेरित किया गया। इसी को लेकर पूरे प्रदेश के भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग किया। कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र के भामाशाहों ने हर स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।



इसी को लेकर चौमूं पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने चौमूं क्षेत्र भामाशाहों से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए अपील की गई। इसी अपील पर भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर मदद की। इसी को लेकर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर सहायता राशि के चेक सौंपे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चौमूं के भामाशाहों का आभार जताया।


पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर दो लाख 82 हजार 100 रुपए की सहायता राशि के चेक सौंपे गए हैं।और इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी को 35 लाख 4 हजार 638 रुपए मुख्यमंत्री कोष में जमा करवाये जा चुके है। और पूर्व विधायक सैनी ने बताया कि भामाशाहों का सहयोग अभी भी निरंतर जारी है। वही महारकलां सरपंच मीनू सैनी की पुत्री यशिका सैनी नन्ही बालिका ने कोविड-19 मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए अपना गुल्लक तोड़कर 1595 रुपये का सहयोग किया । वही ढोढसर निवासी बालिका परिधि चौधरी ने भी अपना बचत गुल्लक तोड़कर 1077 रूपये का मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग किया गया।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments