संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी
चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) कल वट सावित्री पूजन है | हम सब जो लोग इसको मानते है, उन्हें घर में ही छोटा पौधा लगा कर या किसी पेड़ की 4 पत्तो की डंडी लेकर भी 2 - 4 लोग मिलकर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए पूजन करनी चाहिए | क्योंकि वो धर्म मिट जाते है ,जो समय की मान्यताओं का ध्यान नही रखते | इससे महा विष्णु सबको आरोग्य, वैभव, सुख- सम्पत्ति और संतोष प्रदान करेंगे | श्रद्धा और विश्वास में ही ईश्वर का वास है ।इस समय परिस्थितियों में ईश्वर सभी पूजा भाव से ही स्वीकार करते है ।
ज्येष्ठ अमावस्या कल 22 मई को है। धार्मिक दृष्टि से इस तिथि का बड़ा महत्व है। इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है और शनि महाराज की जयंती भी ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही होती है। अमावस के दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान, दान और तर्पण का बड़ा महत्व होता है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कुछ कार्य जरूर करने चाहिए, जबकि कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस समय देश में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है। लिहाजा सार्वजनिक जगहों पर धार्मिक कर्मकांड करने से बचें।
ज्योतिष के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि का जन्म हुआ था। ज्योतिष में शनि देव का महत्वपूर्ण स्थान है। आस्था के दृष्टि से देखें तो शनि को देवता की संज्ञा दी गई है और ज्योतिष में इसे एक क्रूर ग्रह माना गया है। इस दिन मंदिरों में विशेष रूप से शनि-शांति के कर्म, अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान आदि से पितृ दोषों की शांति होती है। लॉक डाउन का पालन करते हुए जितना कार्य हो सके उसी को भाव श्रद्धा से पूर्ण करे ।
अमावस्या के दिन किए जाने वाले अन्य पुण्य कार्यों के साथ इस दिन महिलाएं वट-सावित्री का व्रत भी करती हैं। यह हिन्दू धार्मिक संस्कृति का महत्वपूर्ण व्रत है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं सुखी जीवन के लिए रखती हैं। मान्यता है जो महिलाएं वट सावित्री व्रत का पालन सच्चे मन से करती हैं उनके जीवनसाथी (पति) की आयु बढ़ती है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.
0 Comments