शिक्षक महेन्द्र सिंह को मिला अचीवमेंट सम्मान

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



गुहाला @ (संस्कार न्यूज) सीकर, नीमकाथाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूराटीबा गुहाला निवासी शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया जो वैश्विक महामारी कोविड-19/लॉकडाउन दौरान दो माह से दिन-रात क्वारंटाइन सेन्टर,चैकपोस्ट,खाद्यान्न वितरण सामग्री कार्य एवं  निगरानी समिति आदि में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं।



उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महेन्द्र सिंह को आई एफ एस फॉरेंसिक साइंस क्वीज में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अचीवमेंट एवं सेफ्टी अगेंस्ट कोविड-19 प्रमाण-पत्र मिला है।


शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया को 21मई को आई एफ एस फॉरेंसिक साइंस क्वीज में बेस्ट वारियर्स एण्ड बेस्ट प्रैक्टिस प्रिवेंशन ऑफ कोरोना वायरस डिजीज स्पेसिफाइड परविश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिया गया।



विश्व स्वास्थ्य संगठन पुणे द्वारा निर्दिष्ट कोरोना वायरस की रोकथाम पर सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने का संकल्प दिया गया। डब्ल्यू एच ओ द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अचिवमेंट दिए जाने पर विभिन्न सेवारत संगठनों के पदाधिकारियों व मेम्बर्स द्वारा बधाइयां दी गई।


गौरतलब है कि शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया को लॉक डाउन के दौरान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन-चिंतन के तौर पर श्रेष्ठ कविता रचना के लिए साहित्यनामा पत्रिका मुंबई द्वारा 'दॉ फेस ऑफ इण्डिया'/सर्टिफिकेट ऑफ इमर्जेंसी अवॉर्ड एवं गोण्डा विपनेट गारमेंट ऑफ इंडिया द्वारा 'मदर्स डे' पर उत्कृष्ट सृजन के लिए 'नेशनल मदर्स ब्लेस अवॉर्ड्स' से भी सम्मानित किया जा चुका है।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





 


Post a Comment

0 Comments