सैकण्ड वर्ल्ड वार फ्रीडम फाइटर बालूराम कटारिया की पुण्य तिथि मनाई

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


 संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


गुहाला @(संस्कार न्यूज) सीकर नीमकाथाना क्षेत्र के गुहाला कस्बे के वासी रहे, सैकण्ड वर्ल्ड वार के नायक हवलदार स्व.श्री बालूराम जी कटारिया को 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सादगीपूर्ण कार्यक्रम में परिवार जनों,समाजसेवियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।



कोरोना वायरस महामारी व लॉकडाउन के कारण बड़े पैमाने पर कई मौतें हुई है, उन सभी मृतकों को भी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। एक व्यक्तित्व एवं कृतित्व की पुण्य तिथि पर नम आँखों से भावपूर्ण श्रद्दांजलि अर्पित की गई।


गौरतलब  है कि  कटारिया 20 सितंबर,1921को  डूंगाराम सैनी के घर जन्में तथा 22 फरवरी,1943 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने बर्मा, जर्मनी व जापान देशों की यात्रा की थी। सैकण्ड वर्ल्ड वार के दौरान 1943 से 1945 तक बर्मा में एवं नवम्बर1947 से 1950 तक जम्मू कश्मीर में सेवाएं दी। 20 सितंबर,1959 को सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। कटारिया ने कभी जीवन में हार नहीं मानी,वे कर्मप्रधानता को महत्व देते थे। भारतीय सैन्य सेवा दौरान उन्हें सैन्य सेवा मेडल, दॉ बर्मा स्टार सहित 15 अगस्त,1947 को भी सैन्य पदक से नवाजा गया।


शिक्षक महेंद्र सिंह कटारिया ने बताया की कुछ लोगों का जन्म समय विशेष पर विशेष कार्यों को सम्पन्न करने के लिए होता है। जो युवा आभाहीन और डरपोक की तरह अनुकरण करता है वह कभी उन्नति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। समाज कल्याण एवं समाज सेवा का कार्य घर परिवार से शुरू होता है जो अपने घर परिवार को ही रोशनी नहीं दे पाएं, वह इसके योग्य नहीं हो सकता। दया,प्रेम भावना कर्मठता, परोपकार, समाज सेवा सहयोग, रूढिवाद और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रेरणा देते रहेंगे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |




" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए लिंक को टच करें - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments