पूर्व विधायक ने नगरपालिका में किया सेनीटाइज चेंबर का शुभारम्भ

घर पर रहें , सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) आज नगर पालिका चौमूं में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी द्वारा सेनीटाइज चेंबर का  शुभारम्भ किया गया | सेनीटाइज चेंबर भामाशाह राधेश्याम जांगिड़ बागवान इंडस्ट्रीज एरिया मंडा भिंडा द्वारा लगाया गया है |



पूर्व विधायक सैनी ने कहा कि पालिका में आने वाला हर कर्मचारी अब सेनिटाइज होकर प्रवेश करेगा | इससे कर्मचारी कि सुरक्षा  होगी, जो इस समय  बहुत जरुरी है | 


इस अवसर पर उपखंड अधिकारी हिम्मत सिंह, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी शुभम गुप्ता नगर कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष  सुरेश विजयवर्गीय,  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष  कृष्णकांत जोशी  ,नगर कांग्रेस कमेटी  एससी विभाग के अध्यक्ष  राजेश कुमार वर्मा  ,पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र लांबा ,पार्षद महेश यादव,  नगर पालिका पूर्व नेता प्रतिपक्ष  अर्जुन लाल सैनी, मुन्ना पठान  ,नगर पालिका एसआई कैलाश बालम, एफ ओ सुरेश कुमार यादव, विजय कुमार सैनी, एलडीसी महेंद्र कुमार शर्मा, कैशियर  मनीष कुमार शर्मा, लालचंद कुलदीप आदि उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए लिंक को टच करें - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments