पूर्व विधायक ने गायों को चारा खिलाकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

घर पर रहें , सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) आज 3 मई को राजस्थान के जननायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन है | जिसे कोविड-19 महामारी के कारण नहीं मनाने का फैसला अशोक गहलोत ने लिया था |



कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा जन्मदिन के अवसर पर सेवा के कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया जा रहा है |


इसी कड़ी में चोमू विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी द्वारा गायों को हरा चारा खिलाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की गयी |


इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र चौधरी ,नगर कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र लांबा, राजकुमार शर्मा, विष्णु कुमार सैनी, महेश यादव ,सायर तंवर,सुनील सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने आज के दिन संकल्प लिया कि किसी को भी भूखा नहीं रहने देंगे | जरुरतमंदों कि हर संभव मदद कि जाएगी |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए लिंक को टच करें - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments