मजदूर देश की धुरी हैं, ये रूक गए तो देश रूक जाएगा - सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री


घर पर रहें,  सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंस बनाए रखें !



संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी




जयपुर@ (संस्कार न्यूज़ )सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण राज्य में फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों को गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने पर होने वाले परिवहन व्यय को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।


सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा है कि मजदूर देश की धुरी हैं, ये रूक गए तो देश रूक जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं कि प्रवासी श्रमिकों की रेल एवं बस यात्रा का भुगतान निर्बंध कोष से किया जायेगा तथा किसी भी श्रमिक से किराया वसूल नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा है कि विशेष यात्री रेल एवं बसों के समस्त यात्रियों के किराये का भुगतान जिला कलक्टर द्वारा निर्बंध कोष से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से लाखों मजदूरों को इस संकट की घड़ी में अपने घर जाने का मौका मिल रहा है।


हम सब भी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |






"संस्कार न्यूज़ " ऐसे कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 


अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.







 

Post a Comment

0 Comments