पूर्व विधायक को नांगल गोविन्द के किसानो ने दिए 21 क्विंटल गेहूं

घर पर रहें,  सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंस बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमू @ (संस्कार न्यूज़ ) कोरोना वायरस से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहायता कोष की स्थापना की है l पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने चोमू विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है,  कि अधिक से अधिक आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान करें l










इसी अपील से प्रेरित होकर आज गोविंदगढ़ ग्राम ग्राम नांगल गोविंद के किसानो ने सरपंच श्रीमती सुआ देवी बाबूलाल गढ़वाल के सानिध्य में कोरोना संकट के चलते जरूरतमंदों की मदद के लिए पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी को 21 क्विंटल गेहूं  एकत्रित करके दिए है | 


पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा कि राजस्थान शूरवीर और भामाशाहों की भूमि है । गेहूं को पीसवा कर क्षेत्र के जरूरत मंद लोगो को वितरित किया जाएगा | ग्रामीण क्षेत्र के लोग मेहनती और दानी होते है | नांगल गोविंद के किसानो ने इसे साबित कर दिया है | बहुत मेहनत से उत्पादन करके गरीबो के लिए एक साथ 21 क्विंटल गेहूं देना बहुत अच्छी बात है | ऐसे दानी लोगो कि वजह से ही क्षेत्र में अभी तक कोई गरीब भूखा नहीं रहा है ,आप सभी को धन्यवाद है ।









हम सब भी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |










" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.











 


Post a Comment

0 Comments