लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर व्रतियों ने लगाया खरना प्रसाद का भोग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) बिहार का प्रमुख लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पर्व की शुरुआत शुक्रवार को 'नहाय-खाय' के साथ हुई। बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि खरना के पावन अवसर पर व्रती महिला एवं पुरुषों ने निर्जला निराहार व्रत रखकर संध्या के समय मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की आंच से बने गुड़ की खीर, सूखी रोटी और प्रसाद का भोग छठी मईया व भगवान सूर्य देव को लगाया। इसके पश्चात व्रतियों ने मौन व्रत का पालन करते हुए प्रसाद ग्रहण किया तथा आसपास के पड़ोसियों व रिश्तेदारों में भी प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत आरंभ हो गया है, जो सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात पूर्ण होगा।

राजधानी जयपुर में डाला छठ महापर्व को लेकर प्रवासी समाज और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे— गलता जी तीर्थ, शास्त्री नगर स्थित स्वर्ण जयंती गार्डन के पीछे किशन बाग, हसनपुरा रोड एनबीसी के पीछे दुर्गा विस्तार कॉलोनी, दिल्ली रोड, प्रताप नगर, मालवीय नगर, रॉयल सिटी माचवा, मुरलीपुरा, आदर्श नगर, विश्वकर्मा, जवाहर नगर, निवारू रोड, झोटवाड़ा लक्ष्मी नगर, कानोता, आमेर रोड, सोडाला, अजमेर रोड, हीरापुरा पावर हाउस, सिविल लाइंस, 52 फुट हनुमान जी मंदिर के सामने लालसोट धाम आगरा रोड, गुर्जर की थड़ी, आकेड़ा डूंगर आदि स्थानों पर घाटों और जलाशयों के पास भव्य तैयारियां की गई हैं, जहाँ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे।

छठ पर्व पर बनने वाले पारंपरिक 'ठेकुआ' प्रसाद का विशेष महत्व होता है, जिसे शुद्धता के साथ गेहूं का आटा तैयार कर बनाया जाता है। इस दौरान पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही घरों और घाटों पर "केरवा जे फरे ला घवद से...", "उगऽ है सूरज देव अरघ के बेर..." जैसे पारंपरिक लोकगीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Qवीडियो एडिट करे


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments