मेंटल हेल्थ एवं हॉलिस्टिक वैलनेस के विषय पर युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशन में युवा प्रकोष्ठ चौमूं जयपुर शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा KR मेमोरियल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम हॉल में मेंटल हेल्थ एवं हॉलिस्टिक वैलनेस के विषय पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

दीप प्रज्वलन के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात  शक्तिपीठ जयपुर से आये हुए सभी युवा महानुभावों का दुपट्टा ओढाकर कर सम्मान किया गया। मंच का संचालन एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना तहसील समन्वयक एडवोकेट जितेंद्र सिंह बिजावत के द्वारा रखी गई |  

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता प्रोफेसर डॉ अजय भारद्वाज ने बताया कि जीवन में आनंद के साथ जीने का एक ही मंत्र है ' पॉजिटिव इन नेगेटिव आउट '। जो इस मंत्र को नित्य प्रतिदिन बोलेगा उसके जीवन से अपने आप समस्याओं का निराकरण होता चला जाएगा एवं उज्जवल भविष्य के साथ अपने जीवन को सार्थक बनाता चला जाएगा। वही द मोंक : मेंटल हेल्थ एंड हॉलिस्टिक वैलनेस के फाउंडर पृथ्वीनाथ ने सभी को योगासन के बारे में अभ्यास कराया। 

युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख हेमंत मिश्रा ने युवा संगठन के गठन को लेकर दिशा निर्देशन दिए। योगाचार्य रामेश्वर सिंह ने जन जागरण के केंद्र गायत्री शक्तिपीठों एवं परंपूज्य पूज्य गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला | सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवा सम्मेलन का उद्देश्य युवा को मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाने का है जिसकी समझ में अति आवश्यकता है। 

वरिष्ठ कार्यकर्ता सावरमल अग्रवाल एवं रामधन टाक ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान युवा प्रभारी दिनेश खेमावाला, सुनील शर्मा, डॉक्टर अमर शर्मा, प्रकाश यादव, कालूराम कटारिया, नरेश जिंदल, अमित अग्रवाल, मेहुल अग्रवाल, हेमराज कुमावत, नितेश कानूनगो, राजेंद्र सेन, तेजस सिंह एवं प्रज्ञापीठ कार्यकर्त्ता रमेश राजपाल सहित आदि परिजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments