कालाडेरा में पहली बार गूंजी वेटलिफ्टिंग की ताकत, मेजबान RL सहरिया कॉलेज ने जीती ओवरऑल पुरुष चैम्पियनशिप

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कालाडेरा / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में पहली बार राजस्थान विश्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालयी वेटलिफ्टिंग (महिला एवं पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को जयपुर एवं दौसा जिले के 28 महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टरों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता में मेजबान सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा ने ओवरऑल पुरुष वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप अपने नाम कर आयोजन में गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में कनोड़िया गर्ल्स कॉलेज, जयपुर 194 अंकों के साथ ओवरऑल चैम्पियन बना। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह के प्रमुख सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में हुआ। 

राजस्थान विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर डॉ. सुरेंद्र सिंह तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रवि शर्मा एवं कुलदीप सिंह शेखावत ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं एवं आयोजन का मार्गदर्शन किया।खेल शुभारंभ संस्कार, ईश वंदना, स्वागत एवं अभिनंदन का दायित्व महाविद्यालय की अधिष्ठाता एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मीरा सिंह के नेतृत्व में निभाया गया। प्रतियोगिता का संयोजन महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. रामेश्वर लाल मीणा, खेल समिति संयोजक डॉ. शक्तिसिंह शेखावत तथा खेल समिति एवं कार्यक्रम आधारित विशिष्ट समिति के सदस्यों ने किया। 

प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों, टीम प्रभारियों एवं विजेता खिलाड़ियों के सम्मान तथा पुरस्कार वितरण की व्यवस्थाएं डॉ. सूर्य प्रकाश शर्मा, डॉ. के.के. वर्मा, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. बीसी जाट, प्रो. मानप्रकाश मीणा, डॉ. अशोक मीणा, डॉ. शंकर लाल चौपड़ा, डॉ. रेखा विश्नोई, डॉ. अनीता ज्याणी, डॉ. ममता गंगवाल, डॉ. राजेन्द्र गौलाडा, डॉ. रणजीत जगरिया सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने उत्साह एवं गरिमा के साथ संभाली।

महिला वेटलिफ्टिंग के विभिन्न भार वर्गों में 49 किलोग्राम में प्राची मीणा (कनोड़िया गर्ल्स कॉलेज, जयपुर), 53 किलोग्राम में सोनू चौधरी (एलबीएस कॉलेज, जयपुर), 57 किलोग्राम में राधिका शर्मा (राजकीय महाविद्यालय, जयपुर), 61 किलोग्राम में नेनसी जांगिड़ (पोद्दार कॉलेज, जयपुर), 69 किलोग्राम में वर्षा सिंह (राजकीय महाविद्यालय, जयपुर), 77 किलोग्राम में अनुष्का शर्मा (महारानी कॉलेज, जयपुर), 86 किलोग्राम में निकिता टेपन (भवानी निकेतन कॉलेज, जयपुर) तथा 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में इशिका चौधरी (पारीक कॉलेज, जयपुर) ने स्वर्ण पदक हासिल किए। महिला वर्ग की ओवरऑल चैम्पियनशिप 194 अंकों के साथ कनोड़िया गर्ल्स कॉलेज, जयपुर ने जीती।

पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम में गौरव चौधरी (पारीक कॉलेज, जयपुर), 65 किलोग्राम में करण साहू (राजस्थान कॉलेज, जयपुर), 70 किलोग्राम में इंद्रजीत सिंह (सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा), 75 किलोग्राम में तरुण सैन (सुबोध पीजी कॉलेज, जयपुर), 85 किलोग्राम में वत्सल मेहता (सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा), 95 किलोग्राम में वंश पारीक (पारीक कॉलेज, जयपुर), 110 किलोग्राम में उपेन्द्र राठौड़ (एसएस सुबोध पीजी कॉलेज, जयपुर) तथा 110 किलोग्राम वर्ग में कपिल सैनी (एसएस सुबोध कॉलेज, जयपुर) ने स्वर्ण पदक जीते।

मेजबान सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के खिलाड़ियों इंद्रजीत सिंह एवं वत्सल मेहता ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर मेजबान टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुरुष वर्ग की ओवरऑल चैम्पियनशिप सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा ने अपने नाम की।

राजस्थान विश्वविद्यालय स्तर की इस प्रतियोगिता में रवि शर्मा, अरविंद सैनी, सत्यनारायण सैनी, गोविंद प्रजापत, सुरेश कुमावत, सतेन्द्र सिंह राठौड़, रजनी उपाध्याय, सौरभ मेहता, पंकज यादव, अग्नेश पंवार एवं धर्मा चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए खेल के निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार मुकाबलों का संचालन किया। वेटलिफ्टिंग मंच पर वेट लोडर की जिम्मेदारी कालू राम जाट एवं मनीष यादव ने निभाई।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मेडल डिस्ट्रिब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. एम.ए. खान, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, रींगस रहे। समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने ग्रामीण परिवेश में स्थित सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा को राजस्थान विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों के महत्वपूर्ण आयोजन केंद्र के रूप में एक नई पहचान दिलाई। पहली बार आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी और मेजबान टीम की ओवरऑल पुरुष चैम्पियनशिप को महाविद्यालय की खेल उपलब्धियों में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments