अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स में रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने बिखेरा अभिनय का जादू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

टोंक (संस्कार सृजन) अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, टोंक एवं राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक शिवम मैरिज गार्डन में 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का आयोजन हुआ। कला पर्व में रूस और नेपाल सहित देश के 18 राज्यों से लगभग 250 चित्रकार एवं मूर्तिकार शामिल हुए और उन्होंने अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कला पर्व के प्रथम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में चौमूं निवासी गोल्ड मेडलिस्ट रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने स्वयं द्वारा लिखित नाटक ‘सुकून’ का प्रभावी मंचन किया। नाटक के माध्यम से उन्होंने इंसान की सुकून की तलाश और आधुनिक जीवन की विडंबनाओं को मंच पर जीवंत किया।

नाटक की कहानी में एक इंसान सुकून की तलाश में इधर-उधर भटकता है। वह कभी भूख, कभी लूट, दादागिरी, धर्म, राजनीति और सांप्रदायिकता सहित विभिन्न माध्यमों में सुकून खोजने का प्रयास करता है, लेकिन उसे कहीं भी वास्तविक सुकून नहीं मिलता। नाटक के अंत में यह संदेश दिया गया कि सच्चा सुकून इंसान के भीतर ही मौजूद है, जिसे इंसानियत, मानवता और भाईचारे में खोजा जा सकता है।

कला पर्व के दूसरे दिन सुनील सोगण ने महान अभिनेता राज कपूर साहब को याद करते हुए ‘मेरा नाम जोकर’ की प्रभावी प्रस्तुति दी। जोकर के किरदार के माध्यम से उन्होंने जीवन की गहराइयों, कलाकार के संघर्ष और जीवन में मुस्कुराते रहने के भाव को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति ने देश-विदेश से आए कलाकारों और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण की अभिनय कला ने आयोजन समिति के साथ-साथ देश-विदेश से आए कलाकारों पर भी गहरी छाप छोड़ी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान सिंह खरेड़ा ने सोगण के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सचिव पुष्पेंद्र जैन, महेश गुर्जर सहित आयोजन समिति के सदस्य, विशिष्ट अतिथि तथा देश-विदेश से आए चित्रकार, मूर्तिकार एवं कलाकार उपस्थित रहे। कला पर्व में रंगमंच कलाकार सुनील सोगण की प्रस्तुतियां आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में रहीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments