राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शानदार शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुरिया, जयपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद नारायण बराला की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्य गोविंद नारायण बराला ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए राष्ट्र सेवा, समाज सेवा तथा सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चौथमल कुमावत ने मंच संचालन करते हुए गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के विचारों पर प्रकाश डाला। 

साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रसंग स्वयंसेवकों के साथ साझा किए। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए स्वयंसेवकों को स्वच्छता, संगठन, अनुशासन एवं सेवा का संदेश दिया। इसके पश्चात एनएसएस प्रभारी मुकेश महला एवं सह-प्रभारी कैलाश चंद गुर्जर द्वारा शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों के विभिन्न दल गठित किए गए तथा प्रत्येक दल को अलग-अलग रचनात्मक एवं सेवा कार्य सौंपे गए।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चार्ट प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। चार्ट एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने समसामयिक विषयों, स्वच्छता, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने प्रखर विचार व्यक्त किए।

शिविर की मुख्य थीम “स्वच्छ पाठशाला—स्वच्छता अभियान—श्रमदान—हरित पाठशाला” रही। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने केवल बौद्धिक एवं रचनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहते हुए विद्यालय परिसर में श्रमदान एवं सघन स्वच्छता अभियान चलाया। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर विद्यालय परिसर एवं चारदीवारी क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय बनाने का संदेश दिया।

इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों को पानी दिया और “पौधों में ही जीवन है” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी ने सेवा, श्रम और पर्यावरण संरक्षण की भावना को जीवंत रूप प्रदान किया।

शिविर को सफल बनाने एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय के राम नारायण जाट, राजबाला कंवर, बीना शर्मा, कृष्णा मीणा, आची यादव, सावित्री, सारिका, सहबा अख्तर, कुबेर दत्त, सुरेश सैनी, श्रवण सैनी, मुकेश पाटवान, पवन पूनिया, वीरू मीणा, अभिलाषा, मनीषा पिंगल, निर्मला मौर्य, अल्पना कुमावत, मुकेश यादव, सीमा, अनुपमा, श्रवण एवं चंदन सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा स्वयंसेवकों के रचनात्मक एवं सेवा कार्यों की सराहना की।

अंत में सभी स्वयंसेवकों एवं स्टाफ सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था के साथ एकदिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। यह शिविर स्वयंसेवकों में सेवा, स्वच्छता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

जगहें खोजें

Post a Comment

0 Comments