श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ का पर्व

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) रायला क्षेत्र में अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय निवासी लीला देवी सुवालका ने बताया कि रायला सहित भटेड़ा, डाबला , बल्दरखा घरटा, कुंडिया खुर्द व आसपास के ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को नवविवाहित बहुओं सहित सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखा।


करवा चौथ केवल व्रत, चंद्रदर्शन और पति की दीर्घायु की कामना का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का उत्सव है। रिश्ते की असली खूबसूरती तभी निखरती है, जब पति-पत्नी सुख-दुःख में एक-दूसरे का संबल बनें और परस्पर सम्मान के साथ जीवन की राह पर आगे बढ़ें।

चक्रवाती तूफान अर्बन की वजह से करवा चौथ का चांद बादलों की ओट में लुका छुपी करता रहा। जिसकी वजह से व्रती महिलाओं को करना पड़ा चन्द्रोदय का इंतजार बाद में देर रात 09.15 पर चंद्रोदय होने पर महिलाओं ने चौथ माता व करवे की पूजा अर्चना कर व्रत से जुड़ी धार्मिक कथा का श्रवण कर छतों पर जाकर विधि-विधान से पति की पूजा की और छलनी से चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार छलनी से अपने पति का चेहरा देखा और पतियों ने अपनी धर्मपत्नियों को अपने हाथों से जल पिलाकर और मिठाई खिलाकर इस कठिन व्रत का पारण करवाया। ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक पूजा-पाठ और चंद्र दर्शन का दौर चलता रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments