जमवायमाता की 28वीं विशाल पदयात्रा 10 अक्टूबर को होगी रवाना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कुलदेवी जमवाय माताजी के जयकारों के साथ इस वर्ष भी 28वीं विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री दुर्गा नवयुवक मण्डल एवं श्री दुर्गा मण्डल सोसायटी (राजपूत बस्ती, झालाना) के तत्वावधान में यह पदयात्रा दिनांक 10 अक्टूबर 2026, शनिवार सायं 5:15 बजे जमवाय धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

पदयात्रा का शुभारंभ चामुण्डा माता मंदिर (राजपूत कॉलोनी, कैलिगिरी रोड, मालवीय नगर थाने के पास, झालाना ग्राम, जयपुर) से पूजा-अर्चना एवं ध्वज पूजन के साथ होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति, सनातन धर्म और कुलदेवी के प्रति अटूट आस्था से जोड़ना है। इस 28वीं वार्षिक पदयात्रा में जयपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, युवा व महिलाएं शामिल होंगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि, समाजसेवी तथा धर्मप्रेमी उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने जयपुर के सभी भक्तों एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पदयात्रा में शामिल हों, कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments