योग साइंस के विद्यार्थियों का प्रायोगिक संपर्क शिविर हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चूरू (संस्कार सृजन) वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के द्वारा वीएमओयू के अध्ययन केंद्र चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में योग विज्ञान में डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए चल रहा पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर प्रेक्टिकल परीक्षा के साथ सम्पन्न हुआ।


अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. उम्मेद गोठवाल ने बताया कि इस 5 दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर में वीएमओयू के प्रशिक्षित व अनुभवी योग काउंसलर योगाचार्य शंकरलाल सैनी के सानिध्य में डिप्लोमा इन योग साइंस (डीवाईएस) के विद्यार्थियों ने अपने पाठ्यक्रम के अनुसार प्रेक्टिकल ज्ञान के साथ-साथ योग की विभिन्न विधाओं, यौगिक क्रियाओं, आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।

डॉ. उम्मेद गोठवाल ने बताया कि वीएमओयू की ओर से योग विज्ञान में डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों की लिखित प्रायोगिक परीक्षा सोमवार को महाविद्यालय में ही आयोजित की गई। लिखित प्रायोगिक परीक्षा हमारे अध्ययन केंद्र पर सम्पन्न हुई। जिसमें 68 डीवाईएस के विद्यार्थी शामिल हुए।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के अध्ययन केंद्र पर योग विज्ञान में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कराया जाता है। प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने शिविर में योग का जो प्रशिक्षण लिया है उसको अपने दैनिक जीवन में उतारने के साथ-साथ आमजन को प्रशिक्षित कर योग के प्रति जागरूकता फैलाएं।

योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने कहा कि योग में डिप्लोमा कोर्स के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को योग के महत्व की जानकारी देकर उनके शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक स्वास्थ्य को योग द्वारा उन्नत करना है तथा योग द्वारा जनमानस की जीवनशैली में सुधार की चेतना जागृत कर साथ ही योग व स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार हेतु उनको प्रशिक्षित करना है।

शिविर के सफल संचालन में वीएमओयू से जुड़े हुए भंवरलाल वर्मा, ओमप्रकाश सुथार, बीरबल व संदीप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments