मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत “व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजी. अनुरुद्ध सिंह चुण्डावत, पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर, RSMM थे। उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि किसी भी उद्योग के तीन प्रमुख घटक श्रमिक, यंत्र एवं पर्यावरण होते हैं। औद्योगिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन तीनों से संबंधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) निर्धारित किए जाने तथा उनका पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना की स्थिति में उसके दुष्प्रभावों से निपटने के लिए आवश्यक आपातकालीन व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित उद्योग में लागू विभिन्न ISO मानकों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. एल. कोठारी ने की। विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ. के. एल. तोतावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य वक्ता का परिचय डॉ. के. पी. तलेसरा ने प्रस्तुत किया। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रवीन्द्र सुराणा मंचासीन रहे। आभार अभिव्यक्ति इंजी. एस. सी. के. वेद ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के महासचिव इंजी. एम. पी. जैन ने किया।

इस अवसर पर साइंटिफिक लोरियल संस्थान द्वारा डॉ. महीप भटनागर एवं डॉ. विमल शर्मा को उनके उत्कृष्ट अनुसंधान एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। 

वहीं, विज्ञान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश तातेड़ को आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा “अणुव्रत लेखक पुरस्कार-2026” प्रदान किए जाने की घोषणा होने पर समिति की ओर से सम्मानित किया गया। राजकीय महात्मा गांधी सी.से. स्कूल, धानमंडी की किशोर वैज्ञानिक छात्रा वंशिका को भी उनके पुरस्कृत नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. आई. एल. जैन, डॉ. महीप भटनागर, डॉ. बी. एल. चावत, रेणु भण्डारी, इंजी. अविनाश भटनागर, मधु मित्तल, प्रकाश तातेड़, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर. के. खोखावत, महावीर इंटरनेशनल के महासचिव एस. सी. बड़ीवाल, उद्यम संस्थान से कैलाश रावल सहित तुलसी निकेतन स्कूल के 15 छात्र एवं दो अध्यापक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069








Post a Comment

0 Comments