बॉम्बे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव-2026 के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) बॉम्बे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आगामी डांडिया महोत्सव-2026 को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के पोस्टर का भव्य विमोचन पार्षद सुशीला अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता, निदेशक आशीष गुप्ता, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष महेश गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने डांडिया महोत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शहरवासियों को भारतीय लोक संस्कृति और पारंपरिक डांडिया नृत्य से जोड़ना है।

विद्यालय की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव 12 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में डांडिया थीम, लाइव परफॉर्मेंस, मनोरंजक गेम्स, फूड ज़ोन और अन्य आकर्षक गतिविधियां शामिल रहेंगी।

कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं सोशल मीडिया स्टार प्रीति तनेजा, अभिनेत्री योगिता अटोलिया, एंकर आरजे राहुल जॉन तथा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर एवं कोरियोग्राफर रोहित शर्मा की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन नंदिनी इवेंट्स के प्रबंधन तथा नक्ष एंटरटेनमेंट्स के सहयोग से किया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शहरवासियों से इस सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की। पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं स्टाफ सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments