सर्वपितृ अमावस्या पर गायत्री प्रज्ञापीठ में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान में सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर सामूहिक तर्पण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं एवं साधकगणों ने भाग लेकर अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए तर्पण किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा ने पितृ तर्पण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण की विशेष परंपरा रही है। पितृ तर्पण केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान एवं उनके द्वारा दिए गए संस्कारों और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पितरों का स्मरण हमें अपनी पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ता है तथा आने वाली पीढ़ियों में भी संस्कार और श्रद्धा की भावना विकसित करता है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ अपने पितरों का तर्पण कर उनकी आत्मिक शांति एवं सद्गति की कामना की। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम कालूराम कटारिया के आचार्यत्व में संपन्न किया गया । उन्होंने तर्पण के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को कार्यक्रम से जोड़ा।

इस अवसर पर सावरमल अग्रवाल, दिनेश खेमावाला, भवानी सिंह, रामबाबू सैन ,सुरेश चंद्र अग्रवाल, सालिगराम अग्रवाल, पवन कुमार माहेश्वरी, उमाशंकर आत्रे, नागरमल छीपा, हरीश कुमावत, कजोड़मल कुमावत, रतन बाबू, मालचंद बुनकर, परिव्राज़क दयाराम राजपाल एवं प्रज्ञापीठ कार्यकर्ता रमेश राजपाल सहित अनेक परिजन, श्रद्धालु एवं साधकगण उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments