पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने निभाया सामाजिक सरोकार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। खंडेला क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी में एक बेहद दुखद घटनाक्रम में मीणा समाज के एक परिवार के माता-पिता का असमय निधन हो गया था। इस त्रासदी के बाद घर में केवल चार मासूम बेटियां और उनकी वृद्ध दादी ही बची हैं, जिनके सामने आजीविका और पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया था।


जैसे ही इस घटना की जानकारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग शर्मा को मिली, वे तुरंत अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर कोटड़ी पहुंचे। अनुराग शर्मा ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और तत्काल प्रभाव से 41,000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए चारों अनाथ बेटियों को गोद लेने की घोषणा की, ताकि उनकी शिक्षा और भविष्य की देखभाल में कोई कमी न रहे।

इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने कहा, "मैं जातिवाद या क्षेत्रवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखता। किसी भी पीड़ित, असहाय और जरूरतमंद की मदद करना ही मेरा पहला धर्म और कर्तव्य है।"

गौरतलब है कि अनुराग शर्मा लंबे समय से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे हैं। इससे पूर्व भी वे 4 अनाथ बेटियों की शादी का पूरा खर्च उठाकर उनका घर बसा चुके हैं। अनेक बेघर एवं गरीब परिवारों के मकान बनवा चुके हैं। गोसेवा हेतु अब तक 20 गाड़ियों से अधिक हरा चारा उपलब्ध करवा चुके हैं। अनुराग शर्मा ने इस पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए अपनी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सेवा कार्य के दौरान अनुराग शर्मा के साथ एडवोकेट सुनील सैनी, परमेश्वर शर्मा, राहुल यादव, निहाल भार्गव सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

समाज समझें

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments