घर घर राम हर घर रामायण अभियान की हुई शुरुआत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चलाए जा रहे विश्वव्यापी सांस्कृतिक अभियान के अंतर्गत भारत जागृति संघ द्वारा ब्लॉक 265, सेक्टर 26, प्रताप नगर (जयपुर) में 'घर घर राम, हर घर रामायण' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आज के बदलते परिवेश में प्रभु श्री राम के चरित्र, संस्कारों एवं मर्यादाओं को आमजन के जीवन में उतारना है।

अभियान के दौरान कॉलोनी के प्रमुख मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा तथा रामभक्त नागरिकगण मदनपाल जादौन, कजोड़ मल, अंसुमान शर्मा एवं सीमा शर्मा को स्टैंड सहित 'श्री रामचरितमानस' की पवित्र पुस्तक एवं प्रभु श्री राम का चित्र निःशुल्क सप्रेम भेंट किया गया। 

अभियान के संयोजक भगवान सिंह ने जानकारी दी कि संघ के राजेश चतुर्वेदी एवं अर्जुन सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में यह प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक घर में रामायण का होना और उसका नियमित पाठ करना आवश्यक है। इससे आने वाली पीढ़ी प्रभु श्री राम के सत्य, धर्म, मर्यादा, कर्तव्य, प्रेम एवं सेवा जैसे आदर्श मूल्यों से जुड़ सकेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में नागरिक विकास समिति के सदस्यों—कजोड़ मल बैरवा, मोहन साहू, रमाकांत मीणा, फूल सिंह शर्मा, रामस्वरूप बैरवा, रमेश वाधवानी, भागचंद जैन एवं ओम प्रकाश ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया। शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर कॉलोनीवासियों को श्री रामचरितमानस प्राप्त होने के इस पावन अवसर पर समिति के सदस्यों ने भारत जागृति संघ के इस प्रयास की सराहना की और सभी का आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments