डॉ. नीरज के पवन ने दीप प्रज्वलित कर किया राजीविका दिवाली मेले का शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) इन्दिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान के महानिदेशक डॉ. नीरज के. पवन ने इन्दिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान के परिसर में बुधवार को दीप प्रज्वलित कर राजीविका दिवाली मेले का शुभारंभ किया। यह मेला 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगा।


इस अवसर पर उन्होंने राजीविका के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उनके द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के हुनर एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दीं। 

डॉ. पवन ने कहा कि राजीविका द्वारा आयोजित यह दिवाली मेला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के साथ रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर देगा। ऐसे आयोजनों से महिलाओं के कौशल को पहचान मिलने के साथ ही उन्हें अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार भी मिलता है।  

उन्होंने जयपुरवासियों से आह्वान किया कि वे मेले में पहुंचकर एसएचजी की महिलाओं का उत्साहवर्धन करें तथा उनके द्वारा 100 से अधिक लगी स्टॉलों पर हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी कर प्रोत्साहित करें। मेले में टेराकोटा, लकड़ी के उत्पाद, कशीदाकारी एवं विभिन्न हस्तशिल्प वस्तुओं के साथ ही विविध खाद्य सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से दिवाली के अवसर पर मेले में आकर हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री एवं पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments