कालाडेरा में पहली बार दिखा बॉडी बिल्डिंग का दमखम, मोहम्मद फिरोज बने मिस्टर राजस्थान विश्वविद्यालय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कालाडेरा / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रामीण परिवेश के सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में पहली बार राजस्थान विश्वविद्यालय की अन्तर-महाविद्यालयी बॉडी बिल्डिंग (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जयपुर एवं दौसा जिले के महाविद्यालयों से आए 22 बॉडी बिल्डरों ने अपने शानदार शारीरिक कौशल, अनुशासन और फिटनेस का प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। 

प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मीरा सिंह एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग केवल शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का खेल है। प्रतियोगिता में अग्रवाल पीजी कॉलेज, जयपुर के मोहम्मद फिरोज ने अपने शानदार प्रदर्शन से ‘मिस्टर राजस्थान विश्वविद्यालय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप-2026’ का खिताब अपने नाम किया। फिरोज ने 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में भी स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता दर्ज कराई। 

इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक -

60 किलोग्राम तक भार वर्ग में एस.एस.जी. पारीक कॉलेज, जयपुर के प्रक्षित राज मीणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में के.डी. कॉलेज, चाकसू के सुरेंद्र मीणा ने स्वर्ण पदक जीता।

65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में अग्रवाल पीजी कॉलेज, जयपुर के मोहम्मद फिरोज स्वर्ण पदक विजेता रहे।

70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में एस.एस.जी. पारीक कॉलेज, जयपुर के गौतम गुर्जर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में एस.एस.जी. पारीक कॉलेज, जयपुर के सत्यनारायण गुर्जर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 

वहीं 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में एसटी विल्फ्रेड कॉलेज, जयपुर के मनीष नेहरा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का संयोजन महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. रामेश्वर लाल मीणा, समिति संयोजक डॉ. शक्तिसिंह सहित महाविद्यालय की खेल समिति एवं कार्यक्रम आधारित विशिष्ट समिति के सदस्यों ने किया। अतिथियों, टीम प्रभारियों एवं विजेता खिलाड़ियों के सम्मान तथा पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी राजस्थान विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रो. प्रेणिता गुप्ता, डॉ. रूबी शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रो. मानप्रकाश मीणा, डॉ. अशोक मीणा एवं डॉ. शंकर लाल चौपड़ा सहित अन्य सदस्यों ने निभाई।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. भवी मीणा, गौतम गुर्जर, अंकित शर्मा, सूर्य दीक्षित एवं अरविंद जाट ने निभाई। निर्णायकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, शारीरिक गठन एवं निर्धारित मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। ग्रामीण परिवेश में पहली बार आयोजित हुई इस विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता ने महाविद्यालय के खेल वातावरण को नई ऊर्जा दी। 

प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए टीम दलों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बॉडी बिल्डिंग के रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धि ने न केवल उनके कठिन परिश्रम और अनुशासन को सम्मान दिलाया, बल्कि कालाडेरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बड़े मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महाविद्यालय की भूमिका को भी रेखांकित किया। टूर्नामेंट के कार्यक्रम का सफल संचालन व लाइव कमेंट्री डाॅ. विजय चतुर्वेदी ने की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

 

Post a Comment

0 Comments