शिल्पग्राम में सब रंग संस्था के कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग,लोकरंग में जमाई ने जमाया रंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में आयोजित लोकरंग कार्यक्रम के दूसरे दिन राजस्थानी लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। विभिन्न नृत्य समूहों के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसी श्रृंखला में सब रंग संस्था के कलाकारों ने चिरमी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर राजस्थानी लोक परंपरा की सुंदर झलक पेश की।


कार्यक्रम में संस्था की ओर से प्रस्तुत ‘एक बार आओ जी जमाई जी पावणा’ नृत्य ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। जैसे ही कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति शुरू की पूरा शिल्पग्राम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों की शानदार भाव-भंगिमाओं, आकर्षक नृत्य शैली और पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

नृत्य गुरु डॉ. राजेंद्र राव एवं अभिलाषा जैन के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुति में उग्रसेन तंवर, खुशबू सिंह राघव, रमेश चौहान, सलीम अहमद, कमल राणा, खुशी सिंह,  शाहिद सहित अनेक कलाकारों ने भाग लिया। वहीं वंदना तंवर, संजना पवार और अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

लोकरंग के मंच पर सब रंग संस्था की इन प्रस्तुतियों ने राजस्थानी लोक नृत्य की समृद्ध परंपरा को जीवंत करते हुए दर्शकों के बीच लोक संस्कृति के प्रति उत्साह और उमंग का संचार किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments