राजकीय कन्या महाविद्यालय किशनपोल में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय किशनपोल, जयपुर में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर सर्वोदय समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि एवं विचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. खामोश मीणा द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर सूत की माला अर्पित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. खामोश मीणा ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और सर्वोदय पर आधारित चिंतन आज के सामाजिक तनाव, हिंसा और नैतिक चुनौतियों के बीच शांति, सह-अस्तित्व और मानवीय गरिमा की सार्वकालिक दृष्टि प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय आदर्श हैं तथा उनका ‘जय जवान, जय किसान’ राष्ट्र की सुरक्षा और खाद्य-सुरक्षा के परस्पर संबंध को रेखांकित करता है।

सर्वोदय समिति की संयोजक प्रो. रूपा मंगलानी ने कहा कि गांधी का चिंतन इतिहास के पन्नों में स्थिर कोई स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान को अधिक न्यायपूर्ण, संवेदनशील और मानवीय बनाने वाली जीवंत वैचारिक परंपरा है। आज जब तकनीकी प्रगति के साथ सामाजिक ध्रुवीकरण, पर्यावरणीय संकट, हिंसा और नैतिक प्रश्न नई जटिलताएँ उत्पन्न कर रहे हैं, तब गांधी का सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वावलंबन और सर्वोदय मनुष्य को विकास के केंद्र में पुनः प्रतिष्ठित करने का मार्ग दिखाते हैं। 

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन और नैतिक नेतृत्व यह स्मरण कराता है कि सार्वजनिक जीवन की वास्तविक शक्ति पद में नहीं, बल्कि चरित्र, कर्तव्य और राष्ट्रनिष्ठा में निहित होती है। आज के भारत में गांधी का ‘सर्वोदय’ और शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ अतीत के केवल गौरवपूर्ण उद्घोष नहीं, बल्कि भविष्य के भारत की ऐसी समन्वित दृष्टि हैं, जिसमें विकास के साथ विवेक, प्रगति के साथ प्रकृति, शक्ति के साथ संवेदना और राष्ट्रनिर्माण के साथ अंतिम व्यक्ति का कल्याण समान रूप से महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में सर्वोदय समिति के सदस्ययों डॉ. मोहन सिंह मीणा एवं डॉ. सहदेव सिंह चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों की समकालीन प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों एवं रामधुन का सामूहिक गायन किया। भजनों की स्वर-लहरियों से महाविद्यालय परिसर श्रद्धा, शांति और राष्ट्रचेतना से अनुप्राणित हो उठा। कार्यक्रम का समापन गांधी एवं शास्त्री के आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें जीवन-मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण की चेतना में रूपांतरित करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. सरला चौधरी, डॉ. पवन असवाल, प्रिया पालीवाल उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

जगहें खोजें

Post a Comment

0 Comments