नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित, पार्षदों ने लिया जनसेवा का संकल्प

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शक्ति सरोवर कमला उद्यान, कुन्हाड़ी, कोटा में नगर निगम कोटा के वर्ष 2026 में निर्वाचित वार्ड पार्षदों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नदी पार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित कोटा के अन्य क्षेत्रों से निर्वाचित पार्षद भाई-बहनों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने आए हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया । राजयोगिनी बृहमा कुमारी रेणुका दीदी ने सभी पार्षदों का तिलक एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उर्मिला दीदी ने सभी पार्षदों को स्लोगन की तस्वीर स्मृति-स्वरूप भेंट की।

उर्मिला दीदी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र का विकास करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को अपने आंतरिक विकास और मानसिक शांति का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति और सकारात्मक सोच प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इसके लिए राजयोग ध्यान का अभ्यास उपयोगी हो सकता है। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे स्वयं राजयोग का लाभ लें तथा अपने वार्ड के ऐसे भाई-बहनों को भी नजदीकी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से जोड़ें, जिन्हें आत्मिक शांति एवं सकारात्मक जीवन की आवश्यकता महसूस होती है।

उन्होंने कहा कि “वार्ड अच्छा होगा तो शहर अच्छा होगा और शहर अच्छा होगा तो देश भी अच्छा होगा।” जनसेवा को ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के लिए किए गए अच्छे कार्यों से मिलने वाली दुआएं जीवन में सकारात्मक शक्ति और संबल प्रदान करती हैं। 

समारोह में उपस्थित सभी पार्षद भाई-बहनों ने अपना परिचय देते हुए अपने-अपने क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी पार्षदों को ब्रह्माकुमारी बहनों की ओर से ईश्वरीय प्रसाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






Post a Comment

0 Comments