सुरेश चंद्र गुप्ता स्मृति वेद मंत्र पाठ प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) आर्य समाज हिरणमगरी, उदयपुर द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के आधारभूत स्तंभ वेदों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से अंतर विद्यालय स्तरीय सुरेश चंद्र गुप्ता स्मृति वेद मंत्र पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सस्वर वेद मंत्र पाठ एवं हिन्दी में भावार्थ प्रस्तुत किए। संयोजिका शारदा गुप्ता ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में 15 तथा वरिष्ठ वर्ग में 14 विद्यालयों के कुल 56 विद्यार्थियों ने निर्धारित वेद मंत्रों का अर्थ सहित सस्वर पाठ किया।

शिक्षाविद प्रो. डॉ. राकेश कुमार एरन की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमद् दयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य, सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी.एल. जैन और आर्य समाज उदयपुर के मंत्री आचार्य सत्यप्रिय आर्य शामिल रहे। निर्णायकों ने अपने उद्बोधन में ईश्वरीय ज्ञान वेदों के महत्व, देववाणी संस्कृत की महिमा और वेद पाठ में भाषा की शुद्धता पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

कनिष्ठ वर्ग में - प्रथम स्थान सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवर्धन विलास की छात्रा धरा मेहता, द्वितीय स्थान सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल के युवराज सिंह राव और तृतीय स्थान दयानन्द कन्या विद्यालय की जानवी कठेरिया ने प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में - प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों स्थान सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवर्धन विलास की छात्राओं ने प्राप्त किए। क्रमशः नव्या सिंह प्रथम, सृष्टि शर्मा द्वितीय और वांशी बडाला तृतीय रहीं।

कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों की विजेता वैजयंती ट्रॉफी सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवर्धन विलास ने जीती। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न और वैदिक साहित्य प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विजय लक्ष्मी बंसल कृत ‘श्रीमद् भगवत गीता के उपदेशों’ की पुस्तिका सभी प्रतिभागियों को भेंट की गई।

स्वागत उद्बोधन में आर्य समाज हिरणमगरी के संरक्षक प्रो. डॉ. अमृतलाल तापड़िया ने कहा कि आर्य समाज हिरणमगरी के संस्थापक प्रधान स्व. सुरेश चंद्र गुप्ता की स्मृति में यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है।आभार आर्य समाज हिरणमगरी की संरक्षिका एवं प्रतियोगिता की संयोजिका शारदा गुप्ता ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज हिरणमगरी के उपमंत्री भूपेंद्र शर्मा ने किया। 

प्रतियोगिता के आयोजन में दयानंद कन्या विद्यालय की मानद निदेशक पुष्पा सिंधी, मंत्री कृष्ण कुमार सोनी, प्रधानाचार्य प्रेमलता मेनारिया, कोषाध्यक्ष प्रीति चौहान, आर्य समाज हिरणमगरी के कार्यकारी प्रधान भंवर लाल आर्य आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त जानकारी संवाद प्रभारी योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने प्रदान की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments