वरिष्ठ रचनाकार हृदयेश मयंक का अमृत महोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार सृजन) मुंबई के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित रचनाकार, जनवादी लेखक संघ (महाराष्ट्र) के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष साथी हृदयेश मयंक के 75 वर्ष पूर्ण कर 76th वर्ष में प्रवेश करने के महत्वपूर्ण अवसर पर 'अमृत महोत्सव' का गरिमामय आयोजन स्वर संगम फाउंडेशन तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा किया गया। यह भव्य एवं आत्मीय समारोह 20 सितम्बर (रविवार) को मीरा रोड स्थित राधाकृष्ण सभागृह में संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि साथी हृदयेश मयंक पिछले चार वर्षों से यकृत (लिवर) की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। यकृत विशेषज्ञ डॉ. गौरव मेहता और डॉ. सोमनाथ चट्टोपाध्याय की टीम की सलाह पर उनके सुपुत्र व वरिष्ठ इंजीनियर अभिषेक ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना यकृत दान कर पिता को नवजीवन प्रदान किया।

इस भावुक और प्रेरक प्रसंग के मद्देनज़र, समारोह में चिकित्सक द्वय डॉ. सोमनाथ चट्टोपाध्याय एवं डॉ. गौरव मेहता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका विशेष नागरिक सम्मान किया गया। द्वय का सम्मान मीरा-भायंदर के लोकप्रिय विधायक नरेंद्र मेहता ने शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ दे कर किया। सम्मान से अभिभूत डॉ. गौरव मेहता ने बताया, "यह प्रत्यारोपण अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण था। बेटे अभिषेक के त्याग और मयंक की अद्भुत जीवटता / आत्मविश्वास की बदौलत ही यह बेहद कॉम्प्लिकेटेड आपरेशन संभव हो सका।"

कार्यक्रम में साथी हृदयेश मयंख ने विधायक नरेंद्र मेहता का पुष्प गुच्छ दे कर सम्मान किया। इसके साथ ही मीरारोड के लोकप्रिय विधायक नरेन्द्र ने भी मयंक जी का सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "मयंक जी का व्यक्तित्व इतना मिलनसार और स्नेहिल है कि जो उनसे एक बार मिल लेता है, वह उन्हें कभी भूल नहीं पाता। उनके प्रति हज़ारों लोगों का यह अपार प्यार ही उनकी असली ताक़त है, संभवतः इसी भाव ने उन्हें इतनी बड़ी शक्ति दी जिससे वे इतनी बड़ी बीमारी को मात दे सके। 

इस अवसर पर विश्वप्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "मयंक की रचनाशीलता और उनका सामाजिक सरोकार दो समानांतर सदानीरा नदियों की तरह है। उनकी रचनाएं पाठकों में नया हौसला और जीवन मार्ग प्रशस्त करने की प्रेरणा भरती हैं।" कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण मयंक के आधी सदी (50 वर्ष) के साहित्यिक सफरनामे पर आधारित एक खूबसूरत ऑडियो-विजुअल फोटो-फिल्म/डॉक्यूमेंट्री रही।

संयोजन एवं संपादन साउंड इंजीनियर सोमनाथ माझी एवं अभिषेक दुबे का था। आवाज प्रसिद्ध उद्घोषक व कवि युनुस खान की थी। वृतांत प्रसिद्ध शायर मुस्तहसन अज्म ने तैयार किया था। उपस्थित जनसमूह ने इस वृत्तचित्र के माध्यम से उनके जीवन और संघर्षों की यात्रा को भाव-विभोर होकर देखा और सराहा। साहित्यिक माहौल को और सुमधुर बनाते हुए प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक हर्ष व्यास ने मयंक की लगभग 12 चुनिंदा ग़ज़लों को शास्त्रीय संगीत के विविध रागों में पिरोकर प्रस्तुत किया। उनके मधुर गायन ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर मुंबई महानगर के अनेक मूर्धन्य साहित्यकार, पत्रकार, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख वरिष्ठ कवि व उपन्यासकार विनोद कुमार श्रीवास्तव, कवि व अनुवादक विनोद दास, विनीता तिवारी, 'हिंदी ब्लिट्ज' के पूर्व संपादक व ग़ज़लकार राकेश शर्मा, कवि-कथाकार हरिमृदुल, कवि व अनुवादक संजय भिसे, कवि व प्रकाशक रमन मिश्र, कथाकार-संपादक धीरेंद्र अस्थाना, कथाकार ललिता अस्थाना, वरिष्ठ पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज कवि भूपेंद्र मिश्र, अनिल गौड़ , गीतकार देवदत्त , संगीतकार दीपक खेर के साथ- साथ मराठी व उर्दू साहित्यकारों में भागवत बनसोड़े, सुनील ओवाल, प्रो. उत्तम कांबले, उर्दू कथाकार व ग़ज़लगो जनाब मुस्तहसन अज्म, अनुवादक जनाब मुख्तार खान, छायाकार रविशेखर जैसी हस्तियां उपस्थित थीं। 

विशेष अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष प्रो. शीतला प्रसाद दुबे, समाजवादी चिंतक डॉ. अवधेश राय, बांग्ला रचनाकार पुलक चक्रवर्ती, उत्तर भारतीय मंच के अध्यक्ष धर्मेंद्र चतुर्वेदी की मौजूदगी उल्लेखनीय थी। प्रशासनिक व स्थानीय लोगों में नगरसेवक, महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में पधारे थे।

अमृत महोत्सव के इस गरिमामय मंच का कुशल संचालन कवि शैलेश सिंह ने किया, जबकि आगंतुकों एवं सभी अतिथियों के प्रति हृदय से आभार प्रदर्शन कवि - लेखक रमन मिश्र द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित शुभचिंतकों ने आत्मीय भोज का आनंद लिया और मयंक के शतायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







Post a Comment

0 Comments