गलत ट्रेन में बैठकर उदयपुर पहुंचे प्रभुजी, अपना घर आश्रम ने परिवार से मिलाया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन)खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए इटारसी-भोपाल क्षेत्र से 11 सितम्बर को निकले नौनितराम चौरे वापसी के दौरान गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गए और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। 16 सितंबर 2026 को रेलवे पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षित रूप से अपना घर आश्रम, उदयपुर में भर्ती कराया गया। 

अपना घर आश्रम के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि प्रभुजी नौनितराम चौरे अपने घर हरदा, मध्यप्रदेश से खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। दर्शन के बाद वापसी के दौरान वे गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गए, जिसके चलते उदयपुर पहुंच गए। रेलवे पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें अपना घर आश्रम पहुंचाया।

आश्रम में भर्ती के बाद काउंसलिंग के दौरान प्राप्त जानकारी एवं उनके पास उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल नंबर के माध्यम से उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया गया। संपर्क करने पर उनकी पत्नी ने दूरी अधिक होने के कारण तत्काल उदयपुर आने में असमर्थता जताई।

इसके बाद आश्रम की ओर से उनके पुत्र प्रिंस चौरे, जो इंदौर में कार्यरत हैं, से संपर्क किया गया। प्रिंस को जब अपने पिता के उदयपुर में होने और अपना घर आश्रम में सुरक्षित रहने की जानकारी मिली तो उन्होंने उन्हें लेने के लिए आने की बात कही और चार-पांच दिन का समय मांगा।

शनिवार को प्रिंस चौरे अपने पिता को लेने के लिए अपना घर आश्रम, उदयपुर पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी, डॉ एम जी वाष्र्णेय द्वारा प्रभुजी को तिलक, उपरना पहनाकर उनके पुत्र प्रिंस चौरे के सुपुर्द कर सकुशल घर इंदौर के लिए विदा किया गया।

इस अवसर पर नौनितराम चौरे ने अपना घर आश्रम की व्यवस्थाओं, सेवा साथियों एवं पदाधिकारियों के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि “आश्रम में मुझे घर जैसा प्यार और अपनापन मिला। यहां जिस तरह मेरी देखभाल की गई, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा।”

वहीं पुत्र प्रिंस चौरे ने अपना घर आश्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आश्रम ने मेरे पिता की परिवार की तरह देखभाल की। जब मुझे उनके उदयपुर पहुंचने की जानकारी मिली तो चिंता थी, लेकिन आश्रम में उन्हें सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण मिलने की जानकारी से मुझे बहुत प्रसन्नता हुई।”

परिवार से बिछड़े एक व्यक्ति को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों तक पहुंचाने के इस कार्य में अपना घर आश्रम के सेवा साथियों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments