विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर भाविप भामाशाह ने किया पौधारोपण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह की ओर से विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर सेक्टर 5 में पौधारोपण किया गया | सचिव डी सी सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिषद के पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. एमजी वार्ष्णेय ने संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के हवाले से चेताया कि यदि इसी प्रकार ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती रही तो मुंबई कोलकाता सहित दुनिया के समुद्र के किनारे बसे हुए अनेक शहरों को बड़ा खतरा उत्पन्न होगा |

उन्होंने बताया कि यू एन की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि यदि पर्याप्त उपाय नहीं किए गए तो 2050 तक दुनिया के 120 करोड लोग विस्थापन के खतरे में आ सकते हैं और उनको अपने घर परिवार व्यापार और खेती से बेदखल होना पड़ सकता है | उन्होंने सुझाव दिया की पौधारोपण करके हम इस खतरे को कम कर सकते हैं | उन्होंने सभी को श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों की याद में, अपने जन्मदिन, वैवाहिक दिवस, या अन्य किसी विशेष अवसर पर पौधारोपण करके उसे बड़ा करने का सुझाव दिया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भामाशाह अध्यक्ष मीरा शर्मा ने कहा की जो व्यक्ति अपने घर के बाहर लोहे के पेंट किए गए ट्री गार्ड में पौधारोपण करना चाहे वह भारत विकास परिषद के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश पागे थे | 

पर्यावरण प्रभारी के के शर्मा ने बताया की परिषद द्वारा लोहे के सुन्दर ट्री गार्ड बनवा कर उस पर लोहे की प्लेट भी लगाई जाती है, जिस पर पौधारोपण कराने वाले का नाम भी लिखा जाता है | इस अवसर पर लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी मंगला पागे, हेमंत असावरा, साक्षी, सौभाग्यवती द्वारा ली गई | कार्यक्रम में आर के शर्मा, योगेश अग्निहोत्री, रमेश जायसवाल, हरीश शर्मा, प्रमिला जायसवाल, नारायण चौहान, हेमा, भंवरी देवी, कपिल रातलिया, माया, विपाशा चौहान, दीपीका का सहयोग रहा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






Post a Comment

0 Comments