पैर खोए, पर हौसले नहीं.... शरीर टूट सकता है लेकिन हौसला नहीं - उदयवीर सिंह यादव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जीवन की कठिन परिस्थितियाँ अक्सर इंसान का हौसला तोड़ देती हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से चुनौतियों को नई ऊँचाइयों में बदल देते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायी शख्सियत हैं जयपुर के उदयवीर सिंह यादव।

उदयवीर सिंह यादव ने सितंबर 1988 में सेना की सिग्नल कोर में भर्ती हुए और अपनी सेवाएँ जम्मू-कश्मीर, रानीखेत, जबलपुर तथा बठिंडा में दी। लेकिन 29 सितंबर 1997 को सैन्य सेवा के दौरान हुए एक हादसे ने उनका जीवन बदल दिया। इस दुर्घटना में उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए। हालांकि, उन्होंने हार मानने के बजाय संघर्ष और शिक्षा के बल पर नई राह बनाई।

शिक्षा और करियर की ऊँचाइयाँ:- दुर्घटना के बाद भी उदयवीर ने पढ़ाई जारी रखी और तीन स्नातकोत्तर उपाधियाँ हासिल कीं। इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाई और आज वे चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

सम्मान और उपलब्धियाँ - राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय:- लगातार संघर्ष और मेहनत से उदयवीर का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ। उन्हें पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। कोरोना काल में उनके कार्यों के लिए उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान भी मिला। इसके अलावा उदयवीर को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले, जिनमें ग्लोबल गांधी शांति पुरस्कार, एपीजे अब्दुल कलाम आजाद सम्मान, माँ भारती सेवा सम्मान, राष्ट्र गौरव अवार्ड और हिंद शिरोमणि पुरस्कार प्रमुख हैं। राजस्थान सरकार ने भी उन्हें 2020 में इंटरनेशनल डिसएबल्ड डे पर 'बेस्ट डिसएबल्ड पर्सन' के सम्मान से नवाज़ा।

युवाओं के लिए प्रेरणा:- उदयवीर सिंह यादव की कहानी सिखाती है कि संघर्ष और सकारात्मक सोच से कोई भी कठिनाई असंभव नहीं है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

सिटी गाइड खोजें


Post a Comment

0 Comments