नशे का गर्त और बढ़ता अपराध रोकना सामूहिक जिम्मेदारी : थाना अधिकारी पूजा पूनिया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय महाविद्यालय, कालाडेरा में नई किरण नशा-मुक्ति केंद्र, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में नशे का गर्त और बढ़ता अपराध : चुनौती और समाधान विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में कालाडेरा थाना अधिकारी पूजा पूनिया ने बतौर मुख्य वार्ताकार विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, बढ़ते अपराध की प्रवृत्ति तथा उससे बचाव के व्यावहारिक उपायों पर विद्यार्थी-अभिमुखी एवं संवादात्मक वार्ता दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश-वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की सामाजिक संरचना को भी कमजोर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। 

मुख्य वार्ताकार एसएचओ पूनिया ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा, मित्रों के दबाव या तथाकथित आधुनिक जीवनशैली के आकर्षण से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति को निर्भरता, आर्थिक संकट, पारिवारिक विघटन और अपराध की ओर धकेल सकती है। 

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से बचने के साथ-साथ अपने आसपास के युवाओं को भी जागरूक करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। 

नई किरण नशा-मुक्ति केंद्र के नोडल ऑफिसर प्रो. मानप्रकाश मीणा ने स्वागत संभाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की विषय-वस्तु को पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए केवल उपचार नहीं, बल्कि निरंतर जागरूकता, पारिवारिक सहयोग और युवाओं में सकारात्मक जीवन-दृष्टि का विकास आवश्यक है। 

वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. सुमन भाटिया ने कहा कि युवावस्था ऊर्जा, संभावनाओं और सपनों का समय है। इस ऊर्जा को नशे जैसी विनाशकारी प्रवृत्तियों से बचाकर शिक्षा, सृजन, खेल, कला और सामाजिक सेवा की दिशा में लगाया जाना चाहिए। 

कार्यक्रम के परिचर्चा सत्र को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण केंद्र की संयोजक डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. नीलम कृष्णिया, डॉ. अंजू यादव, प्रो. ज्योति अरूण एवं डॉ. ज्योति जांगिड़ ने सक्रिय सहभागिता से प्रभावी बनाया।  

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि नशे के विरुद्ध सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता, आत्मसंयम, सकारात्मक संगति और समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता है।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. शिखा पाटनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व प्रो. मनुशरद पाठक ने निभाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

डिजिटल कैलेंडर चुनें

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

बायोलॉजी किट आज़माएं

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments